फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blazing sun all day, storm and rain in the evening.

Saharanpur News: दिनभर चिलचिलाती धूप, शाम को आंधी और बारिश

Fri, 01 May 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 01 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Blazing sun all day, storm and rain in the evening.
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को सुबह से अपराह्न तक चिलचिलाती धूप तथा शाम को आंधी और बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जनपद में 30 अप्रैल को बारिश होने का अनुमान जताया था। पिछले करीब चार दिन से हल्के बादल आ रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह मौसम साफ रहा। इसकी वजह से दस बजे तक धूप जोर पकड़ चुकी थी। इसके बाद शाम चार बजे तक मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद अचानक बादल छाते चले गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। छह बजे हवा हल्की थी और बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। दिनभर गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed