फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Black marketing in the name of Corona will take place: Commissioner

कोरोना के नाम पर कालाबाजारी करने वाले नपेंगे : कमिश्नर

Sun, 15 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Black marketing in the name of Corona will take place: Commissioner
कोरोना के नाम पर कालाबाजारी करने वाले नपेंगे : कमिश्नर
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना वायरस के खौफ का फायदा उठाकर मॉस्क, सेनेटाइजर और दवाओं का स्टॉक करने या अधिक कीमतों पर उसकी कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में कमिश्नर संजय कुमार ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से लेकर अन्य संबंधित विभागों के अफसरों को नियमित रूप से निगरानी करने और कालाबाजारी की रिपोर्ट देकर कार्रवाई के बारे में अवगत कराने को कहा गया है।
दरअसल, जब से देश में कोरोना वायरस की दस्तक हुई है। तभी से कोरोना से बचाव के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मास्क, सेनेटाइजर और दवाओं के स्टॉक किए जाने की सूचनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से आ रही हैं। ऐसी सूचनाओं और शिकायतों को देखते हुए ही चार दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने कुछ मेडिकल एजेंसियों का निरीक्षण भी किया था। इस दौरान कोई बड़ी गड़बड़ी तो नहीं मिली लेकिन कुछ दवाओं के परचेसिंग रिकार्ड नहीं मिल पाए थे।
विज्ञापन

इन हालात में ही कमिश्नर संजय कुमार ने कोरोना के नाम पर किसी भी मेडिकल आइटम्स की कालाबाजारी पर कड़ी चेतावनी दी है।
उधर, कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी कोरोना एंबुलेंस भी तैयार कर ली है। यदि कोरोना के किसी मरीज की कोई पुष्ट सूचना मिलती है तो उसे आइसोलेशन वार्ड तक लाने और उपचार के लिए इस एंबुलेंस की मदद दी जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल इमरजेंसी से लेकर अन्य वार्डों के स्टाफ को भी हर तरह के मरीजों के उपचार के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क-सेनेटाइजर एवं दवाओं की कालाबाजारी ना करें व्यापारी
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि कोराना से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने व्यापारियों को इस बीमारी से संबंधित दवाओं की कालाबाजारी नहीं करने और उन्हें उचित रेट पर उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।
रविवार को रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में व्यापारी राष्ट्रहित में इस महामारी से लड़ने में अग्रणी भूमिका अदा करें। उन्होंने व्यापारियों को इस बीमारी से संबंधी दवाओं और सेनेटाइजर एवं मास्क आदि की कालाबाजारी नहीं करने करने और उन्हें सही रेट पर उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए सभी लोग नियमित रूप से साबुन व पानी से हाथ धोएं। छींकते एवं खांसते हुए नाक एवं मुंह को ढकें। खांसी से संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखे और अगर किसी भी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो तुरंत सरकारी अस्पताल में सूचित करें। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल शीघ्र ही कोरोना से बचाव के तरीकों को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगा। आरके मल्होत्रा, अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, सुधीर सेठी, भरत मिगलानी, शुभम पोपली, संजय गुप्ता, राजीव कामरा, मनीष कालड़ा आदि मौजूद रहे।
कृषि मंत्री ने पूछा, जिले में कोरोना से बचाव के क्या किए उपाय
सहारनपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार रात सर्किट हाउस पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की। सूर्यप्रताप शाही ने जिले में कोरोना से बचने के उपायों के बारे में पूछा और सुझाव दिए। जिले में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों पर हुए असर के बारे में जानकारी ली।

डीएम अखिलेश सिंह सहित कृषि विभाग के अफसरों ने बताया कि बारिश और ओलों से प्रभावित फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग समन्वय के साथ इस बीमारी पर नियंत्रण के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस पर डॉ. शाही ने कहा कि किसानों का मामला हो या स्वास्थ्य का। हर स्तर पर संजीदगी से काम किया जाए। इस दौरान पूर्व सांसद राघव लखनपाल, विधायक देवेंद्र निम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में किसानों और विकास की स्थिति के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed