{"_id":"60de0c008ebc3e771a30bed3","slug":"bku-workers-staged-a-sit-in-protest-at-the-police-stations-saharanpur-news-mrt5454194152","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने थानों पर किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने थानों पर किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
गंगोह/बिहारीगढ़/छुटमलपुर/नागल/रामपुर मनिहारान/बड़गांव/गागलहेड़ी(सहारनपुर)। गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपाइयों और किसानों के बीच हुई झड़प के बाद किसानों पर दर्ज रिपोर्ट के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए। जिले के थानों पर धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और भाजपाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए, नहीं तो किसानों का यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
गंगोह कोतवाली पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौ. देशपाल सिंह, तहसील प्रवक्ता अरविंद चौधरी, तहसील संगठन मंत्री कुलदीप सैनी, ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी आदि ने धरना दिया। इस दौरान सीओ मो. रिजवान अहमद को ज्ञापन सौंपा। सुखबीर सिंह, रियासत बृजपाल सिंह, रमन, शिवचरण सैनी, जगदीश सैनी, विक्रम सैनी, इसरार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
बिहारीगढ़ में युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज और डॉ. राजबीर सिंह की अगुवाई में धरना दिया गया। फतेहपुर थाने में सचिन चौधरी, नदीम अंसारी, केहर सिंह चौधरी, अनीश गोड, मोनू मलिक, समद, चौ. सतपाल सिंह, अल्तमस आदि ने धरना दिया। बेहट कोतवाली पर मांगेराम शर्मा, सुरेश चौहान, नौशाद अंसारी, मीर हसन, ब्रह्मपाल कश्यप बैठे।
विज्ञापन
नागल में ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली के नेतृत्व में थाना गेट पर धरना दिया गया। भूपेंद्र त्यागी, बलबीर चौधरी, योगेंद्र, पप्पू, प्रेम सिंह, सचिन मलिक, प्रशांत मलिक आदि ने ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। रामपुर मनिहारान में मंडल महासचिव चौ. जगपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
बड़गांव थाने पर धरने को तहसील अध्यक्ष कानसिंह राणा ने संबोधित किया। थाना मिर्जापुर पर जिला सचिव आलिम प्रधान, तहसील अध्यक्ष सचिंद्र राणा, ब्लॉक अध्यक्ष कामिल आदि ने धरना दिया।
गागलहेड़ी थाने में तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह की अगुवाई में किसानों ने धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सिंह, प्रचार मंत्री राजवीर सिंह, जिला संगठन मंत्री नरेश यादव, गौरव यादव आदि धरने पर बैठे।
एक घंटे तक सरसावा टोल फ्री किया
सरसावा। सहारनपुर अंबाला हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कर अपना विरोध जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण चल रहे किसान आंदोलन को बदनाम करन के लिए भाजपाइयों ने गाजीपुर बार्डर पर जो हरकत की वह निंदनीय है। पुलिस ने उल्टे किसानों पर ही मुकदमे दर्ज कर दिए। इस दौरान किसानों ने अपराह्न तीन से चार बजे तक टोल फ्री कराया। थानाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष चरण सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह, हरि सिंह, बबलू चौधरी, देवेंद्र सिंह, सुरेश सैनी, राजवीर सिंह आदि रहे। उधर, टोल प्लाजा के प्रबंधक जीत लाल सिंह ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा टोल फ्री किए जाने के दौरान कंपनी को करीब 60 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।