{"_id":"652458ca476a2221e3056f85","slug":"bku-staged-a-protest-demanding-solution-to-the-problems-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-11075-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: समस्याओं के निदान की मांग को लेकर भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: समस्याओं के निदान की मांग को लेकर भाकियू ने दिया धरना
Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में एसडीएम श्वेता पांडेय को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। श्रोत भाकियू कार्यकर
रामपुर मनिहारान/नागल। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर मांगों को लेकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन एसडीएम श्वेता पांडेय को सौंपा। उधर नागल में भी भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों के मुद्दे गूंजे।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए, आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है जिनको गोशाला में भिजवाया जाए। बिजली विभाग के कर्मचारी किसानों व मजदूरों का शोषण कर उनके खिलाफ़ चोरी के फर्जी मुकदमे करा रहे हैं उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। सलेमपुर व मुकंदपुर के बीच सिंचाई विभाग से पक्की पटरी बनवाई जाए, किसानों की गेहूं की बुवाई हेतु बीज उपलब्ध कराया जाए। एसडीएम ने किसानों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा, नानौता थाना प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर गूर्जर, ऋषिपाल सिंह,प्रताप, दिनेश प्रधान, अनिल, संजय, सुमित कुमार, शेर सिंह, सुशील गुर्जर रहे।
नागल में खंड विकास कार्यालय पर भाकियू टिकैत की बैठक में बकाया गन्ना भुगतान, विद्युत कटौती, छुट्टा पशु, फसलों के वाजिब दाम तथा नकली कीटनाशक के मुद्दों पर चर्चा करते हुए पांच सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ आजम अली को सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष मूसा प्रधान ने कहा कि क्षेत्र का बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल अभी भी गत वर्ष का किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर पाया जबकि अगला पराई सत्र भी शुरू होने के लिए जा रहा है। अध्यक्षता श्यामवीर सैनी तथा संचालन योगेंद्र उर्फ पप्पू ने किया। भूपेंद्र चौधरी, अभिमन्यु वालिया, रणबीर फौजी, संजय कुमार, प्रियदीप त्यागी, कादिर अली आदि रहे।