{"_id":"57eaca164f1c1bcd265745c3","slug":"bku-dharna-at-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का बैंक पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का बैंक पर धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बिहारीगढ़ में पीएनबी स्टाफ पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार, मनमाने तरीकों से कार्य करने और दलालों के बढ़ते प्रभाव से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने जिला अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को बैंक शाखा पर धरना दिया।
बाद में छह सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसओ और शाखा प्रबंधक को सौंपा गया। मंगलवार की सुबह भाकियू कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए पीएनबी की बिहारीगढ़ शाखा पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बैंक कर्मचारियों का आम उपभोक्ताओं के प्रति रवैया अभद्र है। दलालों के माध्यम से बैंक में ऋण संबंधी कार्य हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बैंक कर्मचारियों ने अपना रवैया नहीं सुधारा तो भाकियू कार्यकर्ता बैंक में ताला बंदी कर सड़क जाम कर देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद धरनारत किसानों ने अपनी मांगों के संबंधित ज्ञापन शाखा प्रबंधक और एसओ बिहारीगढ़ पवन कुमार को सौंपा। ज्ञापन में बैंक में दलालों का प्रवेश वर्जित, अदेयता प्रमाण पत्र बिना सुविधा शुल्क के देने, बैंक स्टाफ के व्यवहार में सुधार, नियमित रूप से पासबुक की एंट्री और संयुक्त खाता खोलने में सुविधा दिए जाने की मांग की गई।
कार्यवाहक शाखा प्रबंधक अनुपम शर्मा के आश्वासन के बाद ही भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरने को समाप्त किया। धरना देने वालों में शेरपुर खानाजादपुर के प्रधान अनुज कांबोज, केहर सिंह कांबोज, बिरमपाल, अजय कांबोज, अनीस, रिषिपाल, कुलदीप कांबोज, सरदार रमेस सिंह, रेसु लाला, अशोक कांबोज, बबली कांबोज मौजूद थे।