फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJYM vice president misbehaved with outpost incharge

Saharanpur News: भाजयुमो के उपाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज के साथ की अभद्रता

Tue, 02 Jan 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJYM vice president misbehaved with outpost incharge
सहारनपुर। महाराजा अग्रसेन चौक पास स्थित ढाबे पर चौकी कैंप इंचार्ज के साथ भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ने अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों के साथियों ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। पता लगने पर सीओ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर महाराजा अग्रसेन चौक के निकट कोतवाली सदर बाजार की चौकी कैंप है, जिसके इंचार्ज धीर सिंह हैं। चौकी इंचार्ज के मुताबिक, रविवार की रात नववर्ष को लेकर सड़कों पर भीड़ थी। अग्रसेन चौक के निकट स्थित ढाबाें पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी थी। उन्हें सूचना मिली कि एक ढाबे पर कुछ युवकों के बीच खाना-खाने की मेज छोड़ने को लेकर विवाद हो रहा है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को ढाबे से बाहर निकालने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष जितेन सचदेवा भी अपने साथियों के साथ मौजूद थे। ढाबे से भीड़ हटाने को लेकर जितेन सचदेवा चौकी इंचार्ज से भिड़ गए और अभद्रता करने के साथ ही गाली गलौज की। आरोप है जितेन सचदेवा के साथियों ने हंगामा किया। पता लगते ही सीओ अभितेष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पहले चौकी पहुंची और फिर थाने पर लेकर आई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जितेन सचदेवा और उसके साथियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। इन लोगों ने चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed