{"_id":"622a46579c7b0d7ea646f082","slug":"bjpmen-danced-on-the-beat-of-rang-gulal-uda-dhol-and-celebrated-the-joy-of-victory-saharanpur-news-mrt579995256","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने रंग गुलाल उड़ा ढोल की थाप पर नाच मनाई जीत की खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने रंग गुलाल उड़ा ढोल की थाप पर नाच मनाई जीत की खुशी
विज्ञापन
छुटमलपुर में गुलाल उड़ा कर खुशी मनाते भाजपाई
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा को प्रदेश में मिले प्रचंड बहुमत और जिले में पांच विधायक बनने पर भाजपाइयों ने शानदार तरीके से जीत का जश्न मनाया। ढोल, नगाड़ों के साथ नाचते गाते कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगा मुंह मीठा कराते हुए जीत की बधाई दी।
गंगोह में भाजपा से चौ. किरत सिंह के विधायक चुने जाने की सूचना पर समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतर आए। आतिशबाजी की व जमकर भंगड़ा भी किया। जमकर रंग गुलाल उड़ाया। नगर में जगह-जगह मिठाइयां बांटी गई। सपा व बसपा कार्यालयों पर दोपहर बाद से सन्नाटा पसर गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्षा उमा शर्मा, पिंकी, पूनम, गरिमा, पूजा, रेखा, सुशीला, भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग, महामंत्री अंकुर भारती, मनीष गर्ग, शशांक गोयल, नीरज अग्रवाल रहे।
तीतरो के गांव महंगी में अमित कुमार वर्मा, लखपतराय सैनी, सरदार सतनाम सिंह, रेवलसिंह, सोनू जाट, ब्रिजपाल कोरी, महेन्द्र गांधी ने जीत का जश्न मनाते हुए मुंह मीठा कराया। ग्राम धानवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नाजिम राव के आवास पर मुस्लिम समाज के लोगों सुहैब राव, महकार, आबिद, सालिम, जुल्फिकार, वकील आदि ने भाजपा की जीत की खुशी मनाई।नागल के रेलवे रोड पर भाजपा की प्रचंड जीत और देवेंद्र निम के दूसरी बार विधायक बनने पर भाजपाईयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। चौ राजबीर सिंह, योगेंद्र सिंह राणा, अमरदीप प्रधान, ओमवीर सिंह आर्य, चेतन, टोनी, राजकुमार वालिया, प्रमोद वालिया, राम कुमार भाटिया रहे।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के मेन व पीठ बाजार में भाजपा की जीत पर व्यापारियों ने हलवा व लड्डू बांट कर खुशी मनाई। पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, गौतम चौधरी, सपन जैन, अनिल जैन, सुमत पंवार, सुनील कुमार, प्रवीन सैनी, अरविन्द धीमान, अशोक जैन, सतीश सिंघल, प्रमोद कौशिक, राकेश सैनी, सचिन सैनी, संजय सैनी, बॉबी, सचिन धीमान आदि रहे।
छुटमलपुर में मनकामेश्वर शिव मंदिर और हलवाना रोड स्थित अमित सेन के प्रतिष्ठान पर एक दूसरे को मिठाई खिला रंग गुलाल उड़ा जीत की खुशी मनाई। प्रधान योगेश राणा, विकास गुप्ता, संदीप रोहिला, राजीव पाराशर, चंदेश कांबोज, सचिन बंसल, अमित चौधरी, सुशील चौधरी, सुधीर सैनी, सन्नी सैनी, अजय राणा, संजय सैनी, अरविंद सैन, नितिन अग्रवाल, चौधरी टीटू, संजय कुमार, सुरेन्द्र कश्यप, चौधरी मुकेश और ब्रिजेश चौधरी रहे।
नानौता के श्री रामलीला चौक पर व्यापार मंडल के जिला संयोजक राजीव नामदेव व नगर अध्यक्ष दर्शन लाल के नेतृत्व में एकत्र होकर भाजपा की प्रचण्ड जीत पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाई वितरण किया। कैलाश गुप्ता, राकेश वर्मा, किशनलाल चावला, पिरथी लाल, बारू जैन, मनोज जैन, सजल जैन, अप्पू नामदेव, सोनू नामदेव, अंकित जैन, ताराचंद, राहुल वर्मा, अजय वर्मा रहे।
नकुड़ में पवनसिंह राठौर, राकेश वर्मा, राजेश त्यागी, व्यापारी नेता सुभाष सिंघल, मनोज गोयल, पंकज जैन, हिंदू युवा वाहिनी के आलोक जैन ने आतिशबाजी छुडा ढोल की थाप पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।
संतों ने भी मनाई राम का गुणगान कर जीत की खुशी
चिलकाना और सुल्तानपुर में भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी की जीत पर डीजे के साथ कार्यकर्ताओं तथा हिंदू संगठन के लोगों ने जुलूस निकाल जश्न मनाते हुए मिष्ठान का वितरण किया। कस्बे में करतारपुर पंजाब से आए संत गोला गिरी महाराज के साथ महात्मा भी जश्न में शामिल हुए। संतों की टोली खुशी मनाते लोगों में शामिल हो गई। संत भगवान राम के गुणगान करते चल रहे थे। संत गोला गिरी जी महाराज ने एक दिन पहले ही हवन पूजन में शामिल होने आए मुकेश चौधरी को जीत का आशीर्वाद दिया था। डा हुकम सिंह सैनी, मदनलाल शर्मा, अनुज जैन, कुलदीप चौधरी, निशांक जैन, बसंत गुप्ता, सुधीर कुमार जैन, कृष्ण पाल सिंह, राजेश्वर गुप्ता, अनुज जैन, सुमन सैनी रहे।
-------------------------------------
मोहित

चिलकाना में मुकेश चौधरी की जीत की खुशी मनाते लोगों के साथ संत- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाते कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR