{"_id":"622a4cbf7ca37556976a31eb","slug":"bjp-waved-the-flag-of-victory-in-five-seats-saharanpur-news-mrt579993985","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पांच सीटों पर लहराया जीत का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। जिले की सात सीटों में से पांच सीट सहारनपुर नगर, देवबंद, रामपुर मनिहारान, गंगोह और नकुड़ में कमल खिला है। सपा ने दो सीट बेहट और सहारनपुर देहात जीती है। सबसे बड़ा उलटफेर नकुड़ सीट पर हुआ है, जहां पर पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक सपा प्रत्याशी डॉ धर्म सिंह सैनी हार गए है। बेहट विधायक नरेश सैनी और शहर विधायक संजय गर्ग को भी हार का सामना करना पड़ा है। बृजेश सिंह देवबंद से, देवेंद निम रामपुर मनिहारान से, किरत सिंह गंगोह सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने है। नकुड़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी पहली बार विधायक बनने में कामयाब हुए है। चुनाव में बसपा को इस बार भी कोई सीट नहीं मिली है। सातों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।
विज्ञापन
जनपद की बेहट विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी उमर अली खान जीते है, उन्होंने मौजूदा विधायक भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी को सबसे बड़े अंतर 37763 मतों से हराया। उमर को 134513 वोट और नरेश सैनी को 96633 मत मिले है। नकुड़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने मौजूदा विधायक सपा प्रत्याशी डॉ धर्म सिंह सैनी को सबसे कम अंतर 315 मतों से हराया है। मुकेश चौधरी को 104114 वोट और धर्म सिंह सैनी को 103799 वोट मिले है। सहारनपुर नगर सीट पर भाजपा के राजीव गुंबर ने सपा प्रत्याशी विधायक संजय गर्ग को 7434 वोट से पराजित किया है। राजीव को 143195 वोट और संजय गर्ग को 135761 वोट मिले है। सहारनपुर देहात सीट पर सपा प्रत्याशी आशु मलिक ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जगपाल को 30745 मतों से पराजित किया। आशु को 107007 मत मिले, जबकि जगपाल सिंह को 76262 मत मिले है। देवबंद सीट पर भाजपा प्रत्याशी विधायक बृजेश सिंह ने सपा के कार्तिकेय राणा को 7104 मतों से हराया है। बृजेश को 93890 और कार्तिकेय को 86786 मत मिले है। रामपुर मनिहारान सीट पर भाजपा प्रत्याशी विधायक देवेंद्र निम ने बसपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार को 20593 मतों से हराया है। देवेंद्र निम को 89109 और रविंद्र कुमार को 68516 मत मिले है। गंगोह सीट पर भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह भी फिर से विधायक बने है। उन्होंने सपा प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन को 23449 वोट से हराया है। किरत सिंह को 116582 मत और चौधरी इंद्रसेन को 93133 मत मिले है।
जीत के बाद वेयर हाउस से बाहर आते गंगोह के विजेय प्रत्याशी भाजपा कीरत सिंह- फोटो : SAHARANPUR
जीत के बाद वेयर हाउस से बाहर आते भाजपा विजेय प्रजत्याशी देवबंद के कंवर ब्रिजेश सिंह व नकुड के मुक?- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।