फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP throttled democracy in zip polls: Sushil

जिपं चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटा: सुशील

Sun, 04 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP throttled democracy in zip polls: Sushil
जिपं चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटा: सुशील
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं अखिल भारतीय जाट सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। वहीं, कांग्रेस नेताओं द्वारा चुनाव के संबंध में जो निर्णय लिए, उन पर भी समीक्षा होने की आवश्यकता है।

रविवार को हकीकत नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उसमें सुशील चौधरी ने कहा कि किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकारों को किसानों को कतई चिंता नहीं है। ऊपर से महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अलोकतांत्रिक ढंग से विपक्षी दलों को जीतने से रोका गया है, जो गलत है। प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने कहा कि जिन सदस्यों को जनता ने भाजपा के खिलाफ जिताया था, उन्होंने भाजपा का साथ देकर धोखा किया है। आगामी चुनाव में ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने किस आधार पर संयुक्त मोर्चा के प्रत्याशी का समर्थन किया, फिर दूसरे जिस प्रत्याशी को समर्थन दिया, उसने भी नाम वापस ले लिया, ऐसे निर्णयों से कांग्रेस की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है, इसलिए इन निर्णयों की समीक्षा होनी चाहिए। इस दौरान प्रधान प्रीतम सैनी, राम सिंह, नाथीराम डायरेक्टर, विजयपाल सिंह, नदीम अहमद, राजीव चड्ढा, डाक्टर नेत्रपाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed