फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's strategy has led the opposition to eat all four

भाजपा की रणनीति से विपक्ष चारो खाने चित

Sat, 10 Jul 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP's strategy has led the opposition to eat all four
सहारनपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा ने जो रणनीति बनाई, उससे विपक्ष चारों खाने चित हो गया। जिले के कुल 11 ब्लाक प्रमुख पदों में से भाजपा ने 9 पर ही प्रत्याशी घोषित किए थे, जिनमें से आठ पर जीत दर्ज की है। चुनाव जीतने की रणनीति में भाजपा नेता ज्यादा से ज्यादा बीडीसी को अपने पक्ष में लाने में सफल रहे, जबकि विपक्ष कमजोर पड़ गया।
विज्ञापन

दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होने के बाद विपक्षी दलों ने ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में ताकत झोंक रखी थी। विपक्ष से सपा, बसपा, कांग्रेस ने सीधे तौर पर प्रत्याशी तो घोषित नहीं किए, भाजपा को हराने का दम भरते हुए प्रत्याशियों को जिताने में जरूर लगे थे। देवबंद ब्लॉक पर कांग्रेस नेताओं ने सपा प्रत्याशी नीतिशा राणा का समर्थन किया तो नकुड़ ब्लॉक पर भी समर्थन देकर भाजपा के खिलाफ ताल ठोंकी गई। बावजूद इसके भाजपा ने नकुड़ और देवबंद ब्लॉक प्रमुख पद भी जीत लिया है। वहीं, सरसावा ब्लॉक पर भाजपा ने ताहिर हसन को समर्थन दिया था, जिसके चलते उसे भी भाजपा अपनी ही जीत मान रही है।
विज्ञापन

इस चुनावी संग्राम में भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक ब्रजेश सिंह, देवेंद्र निम सहित तमाम नेता जुटे रहे। प्रत्येक ब्लॉक पर अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा बीडीसी को पक्ष में करने का प्रयास किया, जिसका नतीजा भाजपा के आठ ब्लॉक प्रमुखों की जीत के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत दर्शाती है भाजपा के प्रति बढ़ा विश्वास: सैनी
भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में मिली जीत ने तय कर दिया है कि भाजपा के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है। क्योंकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ कार्य करती है।
नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख
साढ़ौली कदीम -- चौधरी विश्वास -- भाजपा
मुजफ्फराबाद -- राखी पुंडीर ------ भाजपा
पुवांरका --- मेहरबान आलम -- बसपा
बलियाखेडी -- सोनिया ---------- भाजपा
सरसावा ---- ताहिर हसन --- निर्दलीय
नकुड ----- सुभाष चौधरी -- भाजपा
गंगोह -- मुन्नी देवी ------ भाजपा
रामपुर मनिहारान -- गीता रानी -- भाजपा
नागल ------- संजना चौधरी -- भाजपा
नानौता ------- चांदनी राणा ---- निर्दलीय
देवबंद -------- ममता त्यागी -- भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed