फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's district and metropolitan executive will be formed in February

अब फरवरी में होगी भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी गठित

Thu, 16 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP's district and metropolitan executive will be formed in February
फरवरी में होगा भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा का संगठन चुनाव चल रहा है। पिछले माह नए जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी की ताजपोशी कर दी गई है। इसके साथ ही राकेश जैन दोबारा महानगर अध्यक्ष बन गए, लेकिन जिला और महानगर कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है। कार्यकारिणी में पद पाने को भाजपाइयों ने दावेदारी ठोक रखी है। पहले 15 जनवरी तक कार्यकारिणी गठित होनी थी, लेकिन अब फरवरी में कार्यकारिणी का गठन होगा।
जिलाध्यक्ष सहित जिले की कार्यकारिणी में 23 पदाधिकारी होंगे। जिलाध्यक्ष के अलावा आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, आठ मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष पद पर ताजपोशी होनी है। इसी तरह से महानगर की कार्यकारिणी का गठन होगा। पद पाने को लेकर इन दिनों भाजपाइयों में होड़ लगी है। हर कोई अपने हिसाब से जोड़तोड़ करने में लगा है। इस बार दोनों कार्यकारिणी का गठन बाहर प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर से आया पदाधिकारी कराएगा। 15 जनवरी तक कार्यकारिणी का गठन होना था। पार्टी सूत्र बताते हैं कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध के चलते कार्यकारिणी गठित होने में देरी हो गई है। अब फरवरी माह में कार्यकारिणी की पार्टी हाईकमान घोषणा कर देगी।
विज्ञापन

मेरठ में होने वाली रैली की तैैयारी में जुटे
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध के चलते भाजपा द्वारा हर जिले में जन जागरण रैली आयोजित की जा रही है। सहारनपुर में रैली हो चुकी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री डाक्टर संजीव बालियान शामिल हुए थे। अब 22 जनवरी को मेरठ में रैली होनी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उनकी जगह अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए सहारनपुर के भाजपाई भी जुटे हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि यहां से 250 बसें में कार्यकर्ताओं को मेरठ ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed