फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP programs and achievements will be recorded in e-book: Yaduvansh

ई-बुक में दर्ज होंगे भाजपा कार्यक्रम और उपलब्धियां: यदुवंश

Sat, 25 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP programs and achievements will be recorded in e-book: Yaduvansh
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार ई-बुक तैयार की जा रही है, जिसमें भाजपा के कार्यक्रम और पार्टी की उपब्धियों का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम आयोजित ऑनलाइन बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने ई-बुक के बारे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला व महानगर, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के कार्यक्रमों का लेखा-जोखा ई-बुक में दर्ज होगा। इसके लिए आईटी विभाग से जुड़े कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी और महानगर अध्यक्ष ने इस कार्यक्रमों को पूरी तरह सफल बनाने का आश्वासन दिया। लेखा-जोखा ई-बुक दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं से डाटा तैयार करने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी ने बैठक की अध्यक्षता और महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने संचालन किया। इसमें जिला महामंत्री पवन संवई, जिला मंत्री विपिन भारती, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, आईटी विशेषज्ञ सौरभ, विकास, अमित ठाकुर, आदित्य भरद्वाज, प्रवीण राठौर सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं आईटी विभाग के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed