{"_id":"64f6297ea18a543d8c00c444","slug":"bjp-people-should-start-preparing-for-the-upcoming-lok-sabha-elections-dr-saini-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-1425-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं भाजपाई : डा. सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं भाजपाई : डा. सैनी
विज्ञापन
देवबंद। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत नगर मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के महत्व पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के एजेंडे पर चलकर भाजपा सरकार सभी वर्ग और समाज के हितों के लिए कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं का बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के बूते भाजपा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, विकास त्यागी, राजेश अनेजा और विनय कुच्छल आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता ऋषिपाल कश्यप व संचालन अरुण गुप्ता ने किया।