फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP MLA Kunwar Brijesh Singh said opposed of Maulana Mahmood Madani and gave a big statement about Muslims in Saharanpur

देवबंद: मौलाना महमूद मदनी के बयान पर भड़के भाजपा विधायक, सीएम योगी को लेकर कही थी ये बड़ी बात

Sat, 02 Oct 2021 08:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Oct 2021 08:29 PM IST
सार

सहारनपुर में भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह शनिवार को मौलाना महमूद मदनी के बयान पर भड़क गए। उन्होंने मदनी के बयान पर कटाक्ष करते उसे निंदनीय और संप्रदायिकता को दर्शाने वाला करार दिया। कहा कि मदरसों से निकलने वाली विचारधारा ने विश्व में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रखा है।

विज्ञापन
BJP MLA Kunwar Brijesh Singh said opposed of Maulana Mahmood Madani and gave a big statement about Muslims in Saharanpur
भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी द्वारा एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी पर भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जमीयत के जिस माननीय नेता ने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की है आजादी से लेकर आज तक उनके परिवार ने देश में अस्थिरता पैदा करने का काम किया है।

विज्ञापन


शनिवार को भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के बयान पर कटाक्ष करते उसे निंदनीय और संप्रदायिकता को दर्शाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिस माननीय नेता ने मुख्यमंत्री योगी पर टिप्पणी की है उनसे उत्तर प्रदेश सरकार या भारतीय जनता पार्टी को प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मदरसों से निकलने वाली विचारधारा ने विश्व में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रखा है। जिसके लिए जमीयत उलमा-ए- हिंद जैसे संगठन जिम्मेदार हैं। विधायक ने मदनी परिवार पर भी हमला बोला। कहा कि आजादी से लेकर आज तक उनके परिवार ने देश में अस्थिरता पैदा करने का काम किया है। कुंवर बृजेश सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि जिस प्रकार की संस्कृति देवबंद के संगठन और मदरसे अपना रहे हैं वह भविष्य में विश्व के लिए खतरा साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत

इंटरव्यू में यह बोले थे मौलाना महमूद मदनी 
एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में मौलाना महमूद मदनी ने कहा था कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद अक्षम और घटिया मुख्यमंत्री हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि सीएम योगी धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, जिससे केवल मुसलमानों को नहीं बल्कि देश के सभी वर्गों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी: घर से मंदिर के लिए निकली थी युवती, सिरफिरे आशिक ने रास्तें में रोककर बरसाईं गोलियां, फिर खुद घर जाकर उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed