{"_id":"6ae39cbf90413d908805518d","slug":"bjp-lost-in-nagpur-and-banaras-mp-imran-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-186965-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नागपुर और बनारस हारी : सांसद इमरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नागपुर और बनारस हारी : सांसद इमरान
Fri, 30 Oct 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एमएलसी चुनावों में कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा मोहन भागवत का नागपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस को हार गई है। उन्होंने पटना में हार का भी जिक्र किया।
मीडिया को दिए बयान पर उन्होंने कहा कि जनता ने वाराणसी में भाजपा को हरा दिया है। बनारस में भाजपा के प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ में भाजपा के लोग दिल्ली वालों के फोन नहीं उठा रहे हैं। मसूद ने यह भी कहा कि भाजपा के जाने का समय आ गया है। के दिए बयान में सांसद इमरान मसूद ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर भी कटाक्ष किया। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता जरूर बढ़ाया है, लेकिन यह भी देखें कि महंगाई कितनी बढ़ गई है। उन्होंने चुनाव आयोग के फार्म 6 पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग से अभी और सवाल पूछेगा।