फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP leader sent complaint against Ayush minister

भाजपा नेता ने आयुष मंत्री के खिलाफ भेजी शिकायत

Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP leader sent complaint against Ayush minister
सहारनपुर। चिलकाना क्षेत्र के रहने वाले भाजपा नेता ने आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायतपत्र भेजा है। आरोप लगाया कि आयुष मंत्री के चहेते ठेकेदार को जल निगम से कई कार्य का टेंडर मिला है और गांवों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने में गड़बड़ी की जा रही है। उधर, आयुष मंत्री ने इन आरोपों को निराधार और असत्य करार दिया है।
विज्ञापन

गांव पटनी निवासी बुद्ध सिंह गुप्ता भाजपा जन सूचना प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक हैं। शिकायतपत्र में उन्होंने लिखा कि गांवों में हर घर जल पहुंचाने की योजना के तहत टंकी निर्माण और पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि आयुष राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के नजदीकी होने की वजह से अमित सैनी बलवंतपुर को अनेक कार्य मिल गए हैं। आरोप है कि पाइपलाइन में जो पाइप लगना चाहिए था, उसकी जगह दूसरी कंपनी का पाइप लगाया जा रहा है तो मानकों अनुरूप नहीं है। इस कार्य में जल निगम के कर्मचारी भी शामिल हैं। उधर, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी का कहना है कि बुद्ध सिंह गुप्ता झूठी शिकायतें करके लोगों को परेशान कर रहा है। यही नहीं गांव पठेड़ में एक व्यक्ति की जमीन पर भी अनाधिकृत कब्जा कर लिया और उसे बेचा। इसकी शिकायत उनके पास भी आई थी, जिसमें उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने के लिए अधिकारियों से कहा था। इसी वजह से वह झूठी शिकायतें भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed