Murder In Saharanpur: टिडौली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घेर में चारपाई पर मिला शव
सहारनपुर के अंबेहटा क्षेत्र के टिडौली गांव में भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव घेर में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गांव में मंगलवार सुबह भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) का शव घेर में चारपाई पर खून से लथपथ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, धर्म सिंह रोज की तरह रात में घेर में सोए थे। सुबह जब उनकी पुत्रवधू वहां पहुंची तो उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि धर्म सिंह के माथे पर गोली का निशान था। आशंका है कि हत्यारा उन्हें गोली मारने के बाद चादर ओढ़ाकर फरार हो गया।
धर्म सिंह भाजपा के अंबेहटा मंडल में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना पर पुलिस व फोरेेंसिक टीम पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।