फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP Leader Murdered in Tidouli, Found Shot Dead on Cot in Cattle Shed

Murder In Saharanpur: टिडौली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घेर में चारपाई पर मिला शव

Sat, 08 Nov 2025 10:14 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 08 Nov 2025 10:14 AM IST
सार

सहारनपुर के अंबेहटा क्षेत्र के टिडौली गांव में भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव घेर में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
BJP Leader Murdered in Tidouli, Found Shot Dead on Cot in Cattle Shed
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गांव में मंगलवार सुबह भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) का शव घेर में चारपाई पर खून से लथपथ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धर्म सिंह रोज की तरह रात में घेर में सोए थे। सुबह जब उनकी पुत्रवधू वहां पहुंची तो उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन

परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि धर्म सिंह के माथे पर गोली का निशान था। आशंका है कि हत्यारा उन्हें गोली मारने के बाद चादर ओढ़ाकर फरार हो गया।

 

धर्म सिंह भाजपा के अंबेहटा मंडल में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना पर पुलिस व फोरेेंसिक टीम पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed