फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP is the first political party to take everyone along: Bhupendra Chaudhary

भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पहली राजनैतिक पार्टी : भूपेंद्र चौधरी

Tue, 13 Aug 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP is the first political party to take everyone along: Bhupendra Chaudhary
देवबंद(सहारनपुर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि देश में भाजपा ही सबको साथ लेकर चलने वाली पहली राजनैतिक पार्टी है। पार्टी सबका साथ सबका विकास के अपने नारे को चरितार्थ कर देश हित में कार्य कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को देवबंद आगमन दौरान मोहल्ला सैनियों की सराय स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी के आवास पर अभिनंदन कार्यक्रम में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन को पहचान दिलाता और आगे बढऩे का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश में हर घर में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 15 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालयों पर बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह व पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान पदाधिकारियों ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन विपिन गर्ग, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, शिवराज सिंह रोड, अजीत राणा, विनोद गुप्ता, चरण सिंह कोरवा, राकेश गांगुली, विपिन भारतीय व नितिन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed