सहारनपुर, बड़गांव। संसदीय कार्य व औद्योगिक मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा ने जिले ही नहीं बल्कि हर गांव को वीआईपी की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। इस वर्ष बिजली के बिलों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।
मियानगी गांव में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का उद्घाटन करते हुए जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा किसी के साथ भेदभाव नहीं रखती। सबका विकास ही भाजपा की प्राथमिकता है। हर गांव में सचिवालय होने से ग्रामीणों को शहरों के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। सरकार सचिवालय में नकल, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि लोगों को विकास चाहिए तो उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। आपस में विवाद ना करें। इस मौके पर गांव के लोगों ने गांव में छात्राओं के लिए इंटर कॉलेज खुलवाने की मांग की। मंत्री व विधायक ने ग्रामीणों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा ने भी विचार रखे। इस मौके पर डीपीआरओ आलोक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष चौ मांगेराम, ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद