फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP does politics of religion, caste and community: Kamal Akhtar

भाजपा करती है धर्म, जात और बिरादरी की राजनीति : कमाल अख्तर

Sun, 27 Jul 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
BJP does politics of religion, caste and community: Kamal Akhtar
देवबंद(सहारनपुर)। कांठ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक कमाल अख्तर ने सत्तारुढ़ दल भाजपा पर धर्म, जात और बिरादरी की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कैराना सांसद इकरा हसन पर टिप्पणी करने वाले करनी सेना के उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा को जानवर की संज्ञा दी।
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर में पीडीए के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे विधायक कमाल अख्तर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे और एसआईआर से ध्यान भटकाने को भाजपा सपा मुखिया अखिलेश यादव के दिल्ली पार्लियामेंट मस्जिद में बैठने को मुद्दा बना रही है, जबकि साफ है कि इस्लाम में ऊंच, नीच और जात बिरादरी का कोई फर्क नहीं है। मस्जिद अल्लाह का घर है, जहां कोई भी जा सकता है। मुद्दों से ध्यान भटकाने को भाजपा बिना वजह इसे तूल देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन में उत्तर प्रदेश के अंदर समाजवादी पार्टी सबसे बड़ा दल है। सभी दलों को सपा का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन

आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने पर उन्होंने कहा कि यह यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। कमाल अख्तर ने कैराना सांसद इकरा हसन पर टिप्पणी करने वाले करनी सेना के उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा को जानवर करार दिया। कहा कि बहन, बेटी किसी की भी हो सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। इससे पूर्व रोहाना टोल प्लाजा पर पूर्व विधायक माविया अली के नेतृत्व में सपाइयों ने कमाल अख्तर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, फरहाद गाड़ा, अमित गुर्जर, हैदर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed