{"_id":"60db60888ebc3e73775ef9eb","slug":"bjp-councilors-expressed-their-displeasure-by-creating-a-ruckus-saharanpur-news-mrt545088117","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षदों ने हंगामा कर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षदों ने हंगामा कर जताई नाराजगी
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में चल रही विकास परियोजनाओं में अव्यवस्था होने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदों ने मंगलवार को हंगामा किया। मौके पर पहुंचे निगम निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव किया, साथ ही अधिकारियों पर नागरिकों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
भाजपा पार्षद पुनीत चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर शहर में जगह-जगह सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। कोर्ट रोड और रेलवे रोड पर सीवर लाइन डालने के बाद स्मार्ट रोड के नाम पर नाले अंडरग्राउंड करने का काम चल रहा है। नालों केे अंडरग्राउंड करने के लिए सड़कें दोबारा खोदी जा रही हैं, जिनकी वजह से कुछ दिन पहले ही डाली गई सीवर लाइन जगह-जगह से तोड़ दी गई है। अनेक जगहों पर सीवर के ढक्कन तोड़ दिए गए हैं। खोदाई में पेयजल पाइपलाइन जगह-जगह से टूट गई है, जिसकी वजह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा लोगों के घरों की लाइनें तोड़ दी गई हैं। संबंधित विभाग और अधिकारियों को इसके लिए भी तैयारी करनी चाहिए थी कि खोदाई से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए प्लंबर आदि की व्यवस्था रखी जाए, जिससे नागरिकों को परेशानी न हो, मगर लोग मजबूरन अपने खर्च से लाइनों को ठीक करा रहे हैं।
आरोप लगाया कि अधिकारी मौके पर नहीं जाते, केवल मजदूर काम कर रहे हैं, जिस वजह से परेशानी बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों से पहले संबंधित क्षेत्र के पार्षदों को विश्वास में नहीं लिया जाता है। पार्षदों का आरोप है कि नाले के पाइप के नीचे बैंड नहीं लगाए जा रहे हैं। कोरसेंट की जगह रेत और डस्ट मिलाई जा रही है। इसकी वजह से घटिया निर्माण कार्य हो रहे हैं। अधिकारियों पर सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने का आरोप लगाया। पार्षदों में मुकेश गक्कड़, आशुतोष सहगल, संजय गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि परियोजनाएं ठीक ढंग से चल रही हैं। यदि कहीं जनता को समस्या हो रही है तो उसका भी ध्यान रखा जा रहा है।