फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: BJP came on par with BSP, now preparations start to make it president

पंचायत चुनाव 2021: बसपा-भाजपा में रहा कांटे का मुकाबला, कांग्रेस ने किया अच्छा प्रदर्शन, जानें- कौन बन सकता है अध्यक्ष

Wed, 05 May 2021 12:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 05 May 2021 12:39 PM IST
सार

सहारनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के सदस्य पद में भाजपा जहां बसपा के बराबर पहुंचने में कामयाब रही, वहीं अब पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन
Saharanpur News: BJP came on par with BSP, now preparations start to make it president
भाजपा-बसपा-कांग्रेस

विस्तार

सहारनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के सदस्य पद पर भाजपा जहां बसपा के बराबर पहुंचने में कामयाब रही, वहीं अब भाजपा पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की तैयारी में जुट गई है। हालांकि, पूरे संगठन की ताकत लगाने के बावजूद भाजपा के पक्ष में आए परिणाम हाईकमान के लिए निराशाजनक है, वहीं, बसपा की सीटें पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गया है। उधर, इस चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए आठ सदस्य पद पर कब्जा कर लिया है और सपा भी पांच उम्मीदवारों को जिताने में सफल रही है। मनमुताबिक परिणाम न आने के बावजूद पार्टी हाईकमान जिला स्तर पर भाजपा पदाधिकारी जोड़ तोड़कर जिपं अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कमल खिलाने के लिए में जुट गए हैं।

विज्ञापन


बसपा का किला भेेदा: महेंद्र सैनी
भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी कहना है कि कई जगहों पर चूक हुई है, लेकिन 49 वार्डों में से पार्टी समर्थित 14 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पार्टी ने बसपा का किला भेद दिया है। बीते दो दशक से बसपा 20 से ऊपर वार्ड पर जीत दर्ज करती थी, लेकिन इस बार भाजपा 14 पद जीतकर बसपा के बराबर आ गई है। पार्टी से बागी हुए नेताओं ने भी नुकसान पहुंचाया है। इसकी भी समीक्षा शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। इसकी तैयारी में पार्टी लग गई है।
विज्ञापन


भाजपा के जिपं सदस्य को अध्यक्ष नहीं बनने देंगे: मुजफ्फर अली
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि उनकी पार्टी समर्थित प्रत्याशी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आठ वार्ड जीते हैं और कई वार्डों पर दूसरे नंबर पर पार्टी के उम्मीदवार रहे हैं। भाजपा नफरत की राजनीति करती है, जिसे जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। किसी भी सूरत में भाजपा के जिपं सदस्य को अध्यक्ष नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने किया अच्छा प्रदर्शन: रूद्रसेन
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन का कहना है कि सभी 49 वार्डों पर पार्टी के उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांच सदस्य पद जीत लिए हैं और कई वार्डों पर दूसरे नंबर पर रहे हैं। जहां चूक हुई है, उसकी भी समीक्षा की जाएगी। जिपं अध्यक्ष पद की ताजपोशी में सपा की अहम भूमिका रहेगी। जनता ने भाजपा व बसपा को नकार दिया है।


इस बार भी होगा बसपा का अध्यक्ष: योगेश
बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष बसपा का ही होगा। उनकी पार्टी के सबसे अधिक सदस्य जीते हैं। भाजपा, सपा और कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है और लोगों ने बहनजी मायावती के समर्थन में वोट किया है। इसी तरह हमारे पक्ष में ही अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। बसपा सरकार ही विकास करती है। बाकी राजनीतिक दलों की सरकारें जाति धर्म के आधार पर समाज को बांटने का काम करती हैं।

ये भी पढ़ें

भाजपा को झटका, विपक्ष को मिली संजीवनी, 27 वार्डों में मुरझाया कमल, हाथी और साइकिल की बढ़ी रफ्तार

यूपी: रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह की हालत नाजुक, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा कोरोना का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed