फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Biogas and CNG will be made in the district, plants will be set up at two places

जिले में बनेगी बायोगैस और सीएनजी, दो जगह लगेंगे प्लांट

Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Biogas and CNG will be made in the district, plants will be set up at two places
गांव चकदेवली का फोटो - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में बायोगैस और सीएनजी बनाए जाने की रूपरेेखा तैयार कर ली गई है। गोबर धन योजना के तहत हुए सर्वे में जिला पंचायतराज विभाग ने रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चकदेवली और मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव कलसिया में भूमि चिह्नित कर ली है, जिस पर जल्द कार्य शुरू कराए जाने का खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, गोबर धन योजना के तहत जनपद के सभी 11 ब्लॉक में प्लांट लगाए जाने हैं। इसके तहत गोबर को उपयोगी बनाते हुए बायोगैस बनाई जाएगी। इसके साथ बायोगैस को सीएनजी में बदलने को लेकर भी काम होगा। सर्व प्रथम पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन गो-आश्रय स्थल में प्लांट लगाए जाने है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत 50 लाख का बजट भी जारी हुआ है। गांव चकदेवली में गो आश्रय स्थल और कलसिया में ग्राम समाज की भूमि पर प्लांट लगाया जाएगा। इसको लेकर विभाग का सर्वे पूरा हो चुका है। अगले माह इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्लांट लगने से यह होंगे फायदे
- गोबर, कृषि अपशिष्ट से बायोगैस व बायो सीएनजी में बदलने का लक्ष्य रखा गया
- इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी
- बायोगैस से खाना पकाने और बिजली के लिए भी ऊर्जा मिल सकेगी
- किसानों व पशुपालकों की अतिरिक्त आमदनी का जरिया बनेगा
पशु पालकों को मिलेगा लाभ
इन प्लांट में पशु पालकों से गोबर सरकार खरीदेगी, जिसके बदले उनको पैसा दिया जाएगा। इससे कचरा प्रबंधन के इंतजाम होंगे और पशु पालक आत्मनिर्भर बन पाएंगे। फिलहाल दो जगहों पर प्लांट लगाने की तैयारी की गई। इसके बाद जनपद के अन्य नौ विकास खंड में प्लांट लगाने के लिए सर्वे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकदेवली और कलसिया में प्लांट लगाने की तैयारी कर ली गई है। इसको लेकर बजट भी जारी हो चुका है। जल्द इन दोनों प्लांट का काम शुरू होगा। इससे पशुपालकों को भी फायदा होगा। -आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी

कलसिया में चिंहित की गई जगह का निरीक्षण करते विभागीय अधिकारी

कलसिया में चिंहित की गई जगह का निरीक्षण करते विभागीय अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed