{"_id":"67801ef7a3b016ba54000f84","slug":"bike-riding-youth-crushed-by-dumper-dies-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-140086-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 10 Jan 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम। खनिज सामग्री से भरे डंपर के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर सहित भागने में सफल रहा।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव अलीपुरा दामनकोह निवासी साजिद का पुत्र अरमान (19) अपने चाचा माजिद के साथ क्षेत्र के गांव मीरगढ़ में बाइक से गया था। माजिद ने बताया कि देर शाम वह दोनों वहां से लौट रहे थे। गंदेवड़-चिलकाना मार्ग पर गांव लोदीपुर के निकट चिलकाना की तरफ से तीव्र गति से आ रहे डंपर ने किसी वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर से वह दूसरी दिशा में गिर गया, जबकि अरमान सड़क पर जा गिरा जिसके ऊपर से डंपर का पहिया उतर गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के कोई कानूनी कार्रवाई न करने के अनुरोध पर शव उन्हें सौंप दिया। अरमान चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और पिता के साथ मजदूरी करता था।