फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike riding postman dies due to car collision on Doon Highway

दून हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार पोस्टमैन की मौत

Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike riding postman dies due to car collision on Doon Highway
छुटमलपुर में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा में बृहस्पतिवार की शाम देहरादून हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पोस्टमैन हवा में उछलने के बाद सड़क पर आ गिरा। गंभीर रूप से घायल को लेकर एक कार सवार युवक सीएचसी पहुंचा, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

छुटमलपुर के डाक घर में पोस्टमैन के पद पर तैनात गांव कुरढीखेड़ा निवासी विनोद कुमार (42) पुत्र जग्गन शाम के वक्त ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। छुटमलपुर और बिहारीगढ़ के बीच देहरादून हाईवे पर गांव भटपुरा के समीप सामने से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद बाइक से हवा में कई फीट उछलने के बाद सड़क पर गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां मौके पर मौजूद छुटमलपुर निवासी युवक रजत राणा उसे आनन फानन में अपनी कार में डाल कर सीएचसी फतेहपुर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में एक महिला व एक पुरुष सवार थे जो कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया गया है। मृतक के भाई राजपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed