फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider killed in tractor-trolley collision, one injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Fri, 04 Nov 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in tractor-trolley collision, one injured
सरसावा। कस्बे में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसा रात करीब 11 बजे मोहल्ला हजारा के समीप हुआ। कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी प्रिंस (19) पुत्र राजेश वाल्मीकि अपने साथी आकाश पुत्र संजय के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास से सरसावा आ रहा था। मोहल्ला हजारा के पास ऊधम सिंह कांबोज गेट पर उनकी बाइक में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सरसावा पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्रिंस को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आकाश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभासद प्रतिनिधि गौरव पुहाल ने बताया, कि मृतक प्रिंस लाइट डेकोरेशन का काम करता था। नेशनल हाईवे के पास वह एक रिसोर्ट में डेकोरेशन का काम करके वापस लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। सदर थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि हादसे की जिम्मेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed