{"_id":"63c1acba0b517a7a8e55dd86","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-tractor-trolley-two-women-injured-saharanpur-news-c-14-1-77691-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल
Sat, 14 Jan 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलटी मिट्टी से भरी ट्राली
देवबंद। देवबंद-मंगलौर मार्ग पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिरगपुर गांव निवासी किरणपाल सिंह (55) शुक्रवार को किसी काम से बाइक से देवबंद आया था। दोपहर के समय वह लौट रहा था। मंगलौर पुलिस चौकी के समीप पहुंचने पर वहां खड़ी गांव की दो महिलाओं ने उससे लिफ्ट मांगी। किरणपाल महिलाओं को बिठाकर आगे बढ़ा तो हाशिमपुरा गांव के समीप पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई। इस दौरान पीछे से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते किरणपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद कार चालक मौके पर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है।