फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider found bleeding on the highway dies during treatment

हाईवे पर लहुलूहान मिले बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider found bleeding on the highway dies during treatment
रामपुर मनिहारान। पुलिस गश्त के दौरान देर रात दिल्ली हाईवे पर एक व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने घायल को सीएचसी रामपुर मनिहारान पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार रात थाना प्रभारी जसवीर सिंह दिल्ली हाईवे पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े देखा। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली। घायल को थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान सतीश कुमार (42) पुत्र जगराम निवासी नंदपुर के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed