{"_id":"64d3e13ce0032950850fef94","slug":"bike-rider-father-and-daughter-died-due-to-truck-collision-mother-and-son-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-7442-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नागल(सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बुधवार की सुबह खनन सामग्री से लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि पत्नी और उनका दो साल का बेटा घायल हो गया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नागल थाना क्षेत्र के गांव नैनसोब निवासी नईम (36) पुत्र सईद बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे किसी काम से देवबंद जा रहा था। जब वह साधारणसिर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नईम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर पहुंचे लोगों ने उनकी बेटी अर्शा (4), पत्नी रुखसाना उर्फ मोनी (32) और दो साल के बेटे साद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां अर्शा की भी मौत हो गई। वहीं रुखसाना की हालत गंभीर बनी है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पिता और बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के चाचा महताब पुत्र अली मोहम्मद ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि नईम मजदूरी करके अपने बच्चों को पाल पोस रहा था। उसकी पत्नी भी जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रही है। नागल थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।