फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies in road accident, two injured

Saharanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Thu, 23 Feb 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, two injured
चिलकाना के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
चिलकाना (सहारनपुर)। ओवरटेक करते समय एक बाइक सवार रेहडे से टकराकर सड़क पर गिर गया। युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पीछे से आ रही बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव चलाकपुर में कृष्णलाल की लड़की की शादी थी। बरात आने से पहले घर में कुछ सामान की आवश्यकता पड़ गई। सामान लेने के लिए परिवार के हिमांशु तथा विकास चिलकाना आने लगे तो रिश्तेदारी में आया हुआ रोपड़ चंडीगढ़ निवासी मेहमान अजय (20) पुत्र नीटू भी अन्य बाइक पर उनके साथ चल दिया। गांव पटना उर्फ नयाबांस के पास सड़क पर जा रहे एक रेहडे को ओवरटेक करते अजय की बाइक रेहडे से टकरा गई। अचानक सड़क पर गिरने से अजय के सिर में गंभीर चोट लग गई। जबकि पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे हिमांशु तथा विकास भी सड़क पर गिर गए। इन दोनों को भी गंभीर चोटें आई। पुलिस तथा परिजनों ने अजय, हिमांशु तथा विकास को घायलावस्था में जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर शव का पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया। रिश्तेदारी में विवाह में आए हुए युवक की अचानक दुर्घटना में हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां गम में बदल गई। अजय के परिजन उसका शव लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

ट्रक और डंपर की टक्कर में चालक घायल
चिलकाना। सुल्तानपुर-गंदेवड़ मार्ग पर दस टायर ट्रक तथा डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग पांच बजे गांव दौलतपुर के पास एक मोड़ पर खनन से भरे डंपर तथा दस टायरा ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में डंपर चालक मजीद पुत्र गुलफाम निवासी मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर ट्रक में बुरी तरह फंस कर घायल हो गया। मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने डंपर के अंदर फंसे चालक को डंपर की बॉडी तोड़कर बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने मजीद को चिलकाना में एक चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां से उसे सहारनपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed