फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rally organized for cooperation in construction of Shri Ram temple

श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए निकाली बाइक रैली

Wed, 13 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bike rally organized for cooperation in construction of Shri Ram temple
अग्रवाल धर्मशाला से मन्दिर निर्माण को लेकर शोभा यात्रा निकालते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में हिंदू समाज से हर व्यक्ति के सहयोग के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला से बजरंग दल के विभाग संयोजक कपिल मोहड़ा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। रैली विभिन्न इलाकों से होते हुए घंटाघर पहुंची। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, गौरव गर्ग, दीपक रहेजा, राजेंद्र सिंह कोहली, विपिन सलूजा, विजय गुप्ता, रेखा रोहिला, आशु अरोड़ा, सूरज शुक्ला ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। बाइक रैली दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी पर संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि बजरंग दल के मेरठ प्रांत के संयोजक विकास त्यागी ने कहा कई वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। भगवान श्रीराम सनातन धर्म के प्रत्येक व्यक्ति की आस्था का केंद्र हैं। बजरंग दल, विहिप और हिंदू संगठनों की टोलियां बनाकर 15 से 30 जनवरी तक घर-घर जाकर लोगों का सहयोग लेंगे। इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश, महानगर संयोजक सागर, सहमंत्री चिराग, अनुज एडवोकेट, शिवा, मुकुल, साहिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पुलिस रही अलर्ट
सहारनपुर। बजरंग दल की बाइक रैली को लेकर पुलिस अलर्ट रही। बजरंग दल की बाइक रैली को लेकर अग्रवाल धर्मशाला, भगत सिंह, श्रीराम चौक, घंटाघर, कलक्ट्रेट तिराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।

अग्रवाल धर्मशाला से मन्दिर निर्माण को लेकर शोभा यात्रा निकालते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता

अग्रवाल धर्मशाला से मन्दिर निर्माण को लेकर शोभा यात्रा निकालते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

अग्रवाल धर्मशाला से मन्दिर निर्माण को लेकर शोभा यात्रा निकालते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता

अग्रवाल धर्मशाला से मन्दिर निर्माण को लेकर शोभा यात्रा निकालते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

अग्रवाल धर्मशाला से मन्दिर निर्माण को लेकर शोभा यात्रा निकालते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता ?

अग्रवाल धर्मशाला से मन्दिर निर्माण को लेकर शोभा यात्रा निकालते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed