फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bihar resident suicide in a hotel in saharanpur, forensic team investigation

saharanpur: बिहार के युवक ने होटल में फंदा लगाकर की आत्महत्या, फोरेंसिक टीम भी मौके पर

Sat, 25 Nov 2023 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Nov 2023 04:34 PM IST
सार

बिहार निवासी एक युवक ने सहारनपुर जनपद स्थित एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जां पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar resident suicide in a hotel in saharanpur, forensic team investigation
Saharanpur news - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में रेलवे रोड स्थित एक होटल में बिहार के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली सदर बाजार पुलिस और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। युवक की पहचान उसके बैग से मिले आधार कार्ड से हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में रेलवे रोड पर एक होटल में शुक्रवार की रात दो बजे बिहार के जनपद मुजफ्फरपुर के मोहल्ला कुरहानी निवासी दीपक कुमार (27) पुत्र सुनील कुमार आकर रूका था। शनिवार की सुबह 12 बजे तक युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन

तब, होटल के कर्मचारियों को लगा कि युवक सो रहा है, लेकिन दोपहर ढाई बजे तक भी कमरे में किसी तरह की चहल-पहल नहीं हुई। तब, कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से युवक नहीं बोला। कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक पंखे पर गमछे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। 

इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, कोतवाली सदर बाजार प्रभारी प्रवेश सिंह, चौकी कैंप इंचार्ज राहुल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कमरे में ही युवक का बैग रखा था, जिसमें मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि युवक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। 

मोबाइल में नहीं मिली सिम 
मृतक के पास से मोबाइल फोन भी मिला है, लेकिन मोबाइल में सिम नहीं थी। मोबाइल फोन में सेव नंबरों के जरिए पुलिस युवक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed