{"_id":"5df677898ebc3e87ed66f527","slug":"bicycle-rally-organized-to-become-healthy-and-save-environment-saharanpur-news-mrt458943684","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ बनने और पर्यावरण बचाने के लिए निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ बनने और पर्यावरण बचाने के लिए निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन
आईएमए भवन से निकली साईकिल रेस में भाग लेते चिकित्सक व स्कूली छात्र छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। साइकिल चलाने से मनुष्य का स्वास्थ्य तो बेहतर बनता ही है साथ ही यह अन्य वाहनों की तरह प्रदूषण भी नहीं फैलाती है। लोगों के मन में इसी सोच को पैदा करने के लिए आईएमए की ओर से साइकलोथॉन नाम से साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
साइकिल रैली को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सिटी विनीत भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली आईएमए भवन शास्त्री नगर से शुरू होकर जिला अस्पताल चौक, बाजोरिया मार्ग, घंटाघर, कोर्ट रोड, दीवानी कचहरी से होते हुए वापस आईएमए भवन पहुंची। रैली में अनेक चिकित्सकों, सीनियर सिटीजन, विद्यार्थियों, आम नागरिकों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मेरठ से आए डाक्टर अनिल नौसरान रैली का मुख्य आकर्षण रहे, जो कि साइकिलिंग पर काम कर रहे हैं। वह समय-समय पर साइकिल रैलियां कराते रहते हैं। आईएमए के अध्यक्ष डाक्टर रजनीश दहुजा, अवैतनिक सचिव डाक्टर सुभाष सहगल और रैली के संयोजक डाक्टर सुदर्शन नागपाल ने आईएमए में जमा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल चलाना एरोबिक गतिविधि है, जिससे दिल, रक्त वाहिकाओं और फेफड़ों सभी को एक साथ कसरत मिलती है। आप गहरी सांस लेंगे, शरीर के तापमान को बढ़ाएंगे और अनुभव करेंगे, जिससे आपके संपूर्ण फिटनेस स्तर में सुधार होगा। उन्होंने नियमित रूप से साइकिल चलाने के लाभ भी लोगों को गिनाए।
नियमित रूप से साइकिल चलाने के लाभ
- हृदय की फिटनेस में वृद्धि
- मांसपेशियों की ताकत और लचीलेपन में वृद्धि
- संयुक्त गतिशीलता में सुधार
- तनाव के स्तर में कमी
- उपयुक्त आसन और समन्वय
- हड्डियों को मजबूत बनाया
- शरीर में वसा का स्तर कम होना।
- रोग की रोकथाम या प्रबंधन।

आईएमए भवन से निकली साईकिल रेस में भाग लेते चिकित्सक व स्कूली छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR