{"_id":"66d0ebf8238f05c1c2050604","slug":"bhoomi-pujan-was-done-for-the-beautification-and-renovation-of-phulwari-ashram-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-130270-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फुलवारी आश्रम के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फुलवारी आश्रम के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए हुआ भूमि पूजन
Fri, 30 Aug 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहीदे आजम भगत सिंह के स्मृति स्थल फुलवारी आश्रम के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन हुआ। इसमें जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि फुलवारी आश्रम के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य किसी एक व्यक्ति विशेष द्वारा नहीं किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की उस सोच के तहत यह कार्य हो रहा है कि हमारा देश अपने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भूलने न पाएं। उन्होंने कहा कि फुलवारी आश्रम शहीद भगत सिंह की कर्मस्थली है। उन्होंने शहीद भगत सिंह की माता, पिता और चाचा को भी नमन किया। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि लोहा बाजार में स्थित वृक्ष, जिस पर अनेक लोगों को फांसी लगाई गई थी उसे भी विकसित किया जाएगा।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सहारनपुर की ऐतिहासिक धरोहर के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री ने योजना स्वीकृत की है। सहारनपुर के विकास के साथ-साथ फुलवारी आश्रम का महत्वपूर्ण स्थान है। जीर्णोद्धार के तहत मुख्य प्रवेश द्वार, डिजिटल गैलरी और कैफेटेरिया ब्लॉक, टीले, घाट आदि कार्य किए जाएंगे। इस दौरान शहीदे आजम के भतीजे किरणजीत सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, राकेश जैन, जयनाथ शर्मा, केएल अरोड़ा, सरदार बलबीर सिंह धीर, अनूप खन्ना, मुकेश दीक्षित, अनेश शर्मा, गोकरणदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।