{"_id":"66ff0465c383034241024304","slug":"bhim-army-creates-ruckus-over-beating-of-student-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-132997-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छात्र की पिटाई पर भीम आर्मी का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छात्र की पिटाई पर भीम आर्मी का हंगामा
Fri, 04 Oct 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज में कुछ बाहरी युवकों ने एक छात्र के साथ मारपीट की। इसे लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में पहुंचकर हंगामा कर दिया। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला बृहस्पतिवार दोपहर पौने दो बजे का है। हबीबगढ़ निवासी शेखर पुत्र विरेंद्र महाराज सिंह डिग्री कॉलेज में बीएससी बायोटेक का छात्र है। वह कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान कॉलेज पहुंचने पर कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि छात्र के साथ युवकों ने मारपीट करने के साथ ही जातिसूचक शब्द बोले और धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्र ने भीम आर्मी पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। पता लगते ही भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सचिन देव, सिद्धुराज, रमाकांत, गुलशेर मलिक, प्रवेश, डॉ. सोनू और अंकुश कॉलेज पहुंचे। प्राचार्य कक्ष में घटना को लेकर स्टाफ से बातचीत की। साथ ही कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें कुछ युवक मारपीट कर भागते हुए नजर आ रहे हैं। कॉलेज में भीम आर्मी के पदाधिकारियों की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बोले, प्राचार्य
महाराज सिंह डिग्री कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार का कहना है कि कॉलेज में झगड़े की सूचना मिली थी, लेकिन आज मैं बाहर हूं, इसलिए ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है।