{"_id":"5e4adc6f8ebc3ef2a162b72c","slug":"bhatiyu-tomar-members-protest-and-protest-at-power-house-saharanpur-news-mrt469499253","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू तोमर के सदस्यों का बिजलीघर पर धरना व प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू तोमर के सदस्यों का बिजलीघर पर धरना व प्रदर्शन
विज्ञापन
एसडीओ नागल को ज्ञापन देते भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता
- फोटो : DEVBAND
नागल / देवबंद (सहारनपुर)। सोमवार को क्षेत्र के डंघेडा बिजलीघर में तैनात जेई व कर्मचारियों पर किसानों से अभद्र व्यवहार और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर गुट ने धरना देकर विरोध दर्ज कराया। उपखंड अधिकारी ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया।
सोमवार को सुबह करीब 11 बजे संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में किसान डंघेडा बिजलीघर में पहुंचे। वहां उन्होंने जेई और लाइनमैनों के खिलाफ नारेबाजी कर धरना शुरु कर दिया। किसानों ने कहा जेई किसानों पर एफआईआर दर्ज करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं तथा किसानों से बदसलूकी करते हैं। किसानों ने कहा जेई और लाइनमैनों का तबादला होने पर ही वे धरने से उठेंगे। करीब दो घंटे के बाद उपखंड अधिकारी (नागल) सुंदर पाल किसानों के बीच पहुंचे और उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे। यदि तीनों दोषी पाए तो इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कर इन्हें यहां से हटा दिया जाएगा। तब जाकर किसान शांत हुए। किसानों ने करीब चार घंटे तक बिजली घर पर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने अधीक्षण अभियंता सहारनपुर को संबोधित एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा।
धरने की अध्यक्षता मदन सिंह एवं संचालन दीपक त्यागी ने किया। धरने में अशोक त्यागी, नवीन त्यागी, नवाब सिंह, अरविंद त्यागी, रामकुमार, माणिक, सोमेंद्र त्यागी, रजनीश, विकास चौधरी, सुशील गुर्जर, मोहित, सुमित, शाहनवाज, मोहम्मद, संजय त्यागी, पप्पू प्रधान, भूरा, रामकुमार, कीरत पाल, राजदीप, अजब सिंह, तीरथपाल, अंकुर, सुखवीर सिंह आदि रहे। उधर, जेई दयाराम ने कहा किसानों द्वारा लगाए आरोप मिथ्या हैं।

डंघेड़ा बिजलीघर पर प्रदर्शन करते भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन