फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakyu Bedi shouted slogans and performed in Collectorate

भाकियू (बेदी) ने नारेबाजी कर किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन 16-42-36

Fri, 27 Nov 2020 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu Bedi shouted slogans and performed in Collectorate
डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
भाकियू (बेदी) ने नारेबाजी कर किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर हरियाणा में पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले छोड़ने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नुमाईश कैंप स्थित कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नए कृषि कानून को वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेेगा।
ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ना और पानी की बौछार डालना उनके सांविधानिक अधिकारों का हनन है। किसानों के उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो संगठन 48 घंटे बाद जनपद में चक्का जाम करेगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी, राहुल शर्मा, कारी नौशाद राव, मौहम्मद हुसैन जिलानी, विमल शर्मा, शोभित शर्मा, विकास शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

- अस्पताल पुल पर लगा ट्रैफिक जाम
भाकियू (बेदी) के कार्यकर्ता कई वाहनों में नारेबाजी करते हुए देहरादून चौक से चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी की। इस दौरान चौधरी चरण सिंह चौक सहित अस्पताल पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया और एंबुलेंस भी ट्रैफिक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किसानों की मांग पूरी करे सरकार : मिगलानी
सहारनपुर। अखंड भारत विकास पार्टी ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय पर बैठक कर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने को तानाशाही करार दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह मिगलानी, महासचिव रमेश ग्रोवर ने कहा कि किसान आज बदतर हालात से गुजर रहा है। उपाध्यक्ष विनीत शर्मा और प्रदीप शर्मा ने कहा कि इन परिस्थिति में अखण्ड भारत विकास पार्टी किसानों के साथ है। बैठक में जिलाध्यक्ष मुनफैत अहमद, पंजाबी सिख सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश सचदेवा, नगराध्यक्ष पवन खेड़ा, नितिन अरोड़ा, रमजान, सरदार हरजीत सिंह और दिशांत गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed