फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu will celebrate Promises Day today

भाकियू आज मनाएगी भाजपा वादाखिलाफी दिवस

Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will celebrate Promises Day today
जिलाधिकारी को सौंपेंगे राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता वादाखिलाफी दिवस मनाएंगे। इसके तहत कलक्ट्रेट परिसर में बैठक कर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने सरकार और किसान संगठनों के बीच नौ दिसंबर को बनी सहमति को लागू करने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सोमवार को वादाखिलाफी दिवस मनाएगी। उनका कहना है कि 13 महीने तक चले किसान आंदोलन के बाद कुछ मुद्दों पर किसान संगठनों और सरकार के बीच सहमति बनी थी। इसके तहत किसानों को फसलों की एमएसपी मिलनी सुनिश्चित करने के लिए एक कमेटी का गठन होना था। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना था। इसके अलावा तय हुआ था कि आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएंगे। मुकदमों को वापस लेने को लेकर उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और हरियाणा सरकार ने सहमति भी प्रदान की थी। इसके अलावा कई अन्य विषयों पर भी सहमति बनी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के लखीमपुर की घटना में घायल किसानों को भी मुआवजा नहीं दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि समझौते को सहमति होने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है। इसके चलते भाकियू कार्यकर्ता भाजपा वादाखिलाफी दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed