फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu (Verma) took out a tricolor tractor rally to demand the demands of farmers

Saharanpur News: भाकियू (वर्मा) ने किसानों की मांगों को लेकर तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली

Sat, 10 Aug 2024 05:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu (Verma) took out a tricolor tractor rally to demand the demands of farmers
देवबंद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को गंगदासपुर जट, पनियाली कासिमपुर, सलेमपुर, मायाहेड़ी व नाफेपुर गांवों में भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) द्वारा किसान तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। जिसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया गया।
विज्ञापन


यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान व गरीब विरोधी नीतियों के चलते देश बर्बादी के कगार पर है। किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से किसानों के सभी कर्जे माफ करने, एमएसपी को गारंटी कानून बनाने, किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, मनरेगा योजना को खेती से जोड़ने, डॉ. एमएस स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, 58 वर्ष से अधिक उम्र के किसान मजदूर को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने, गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल घोषित करने, बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराने और आवारा छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने की मांग की है। ट्रैक्टर यात्रा में प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी, प्रदेश सचिव ऋषिपाल गुर्जर, सुरेंद्र सिंह, वसीम जहीरपुर, महबूब हसन, कृपाल सिंह, चौधरी नीरपाल सिंह, पदम सिंह व रविंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed