{"_id":"67684bee04a96b4c36054134","slug":"bhakiyu-tomar-will-gherao-the-divisional-commissioners-office-on-december-24-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-138793-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 24 दिसंबर को मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करेगी भाकियू तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 24 दिसंबर को मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करेगी भाकियू तोमर
Sun, 22 Dec 2024 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
नागल। किसान समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर 24 दिसंबर को भाकियू तोमर द्वारा मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसे लेकर यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने गांव बसेड़ा, नासिरपुर डिगोली, शुभरी ख्वाजा, जोला डिंडोली आदि में जनसंपर्क कर किसानों से बड़ी संख्या में घेराव में पहुंचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसान परेशान है। बिजली निगम किसानों का शोषण कर रहा है। घर का पांच हजार रुपये बिल बकाया होने के बाद उनके कनेक्शन काट रहा है। बजाज शुगर मिल गन्ना भुगतान नहीं कर रहा है। इसके अलावा भी किसानों के सामने अनेक समस्याएं हैं जिनको लेकर जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी के नेतृत्व में मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ नीरज राणा एवं आलीम मौजूद रहे।