फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu Tomar jammed the highway and submitted a memorandum to the SDM

भाकियू तोमर ने हाईवे जाम कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 14 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar jammed the highway and submitted a memorandum to the SDM
एसडीएम को ज्ञापन देते किसान नेता - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट से जुड़े किसानों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लखीमपुर खीरी प्रकरण में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी सहित अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक दून हाईवे की एक लेन पर जाम लगाकर धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम बेहट को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेशपाल की अगुवाई में बुधवार की सुबह किसान नारेबाजी करते हुए गांव रसूलपुर कला पहुंचे। जहां वे छुटमलपुर देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन जाम करते हुए सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए। जाम के दौरान चौ. सुरेश पाल ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उत्तर प्रदेश के किसानों को हरियाणा पंजाब के बराबर गन्ना मूल्य दिया जाए। डीजल पेट्रोल की कीमतों पर अंकुश लगाएं। प्रदेश प्रभारी राव मोहसिन, जिला युवा अध्यक्ष पारित उपाध्याय, किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राव सलीम ने रसूलपुर स्कूल के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन को हटवाने, तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक, छुटमलपुर बेहड़ा संदल सिंह मार्ग के निर्माण की मांग उठाई। करीब डेढ़ घंटा तक सड़क मार्ग जाम करने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बेहट दीप्ति देव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर किसानों ने सड़क मार्ग खोल दिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रईस मलिक, जिला उपाध्यक्ष हाजी सलाम, सोनू तेजियान, दिलशाद एवं मास्टर सतपाल, प्रवीण उर्फ भोला, राव जावेद, नरेश कुमार, हरीश राव, अदनान राव, साजिद, गुलशेर, मेहताब डॉ. इशरत मलिक रहे। इससे पूर्व में जाम के दौरान एसपी देहात अतुल शर्मा ने भी मौके पर पहुंचे स्थिति का जायजा लिया।

देहरादून हाईवे पर जाम लगाकर बैठे किसान

देहरादून हाईवे पर जाम लगाकर बैठे किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed