फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu Tomar demanded early payment of sugarcane price

Saharanpur News: भाकियू तोमर ने की जल्द गन्ना भुगतान की मांग

Tue, 13 Dec 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar demanded early payment of sugarcane price
बेहट में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू तोमर के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की मासिक बैठक में गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान जल्द कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेशपाल ने कहा कि सरकार किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराए, अन्यथा उनका संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष अभिषेक कांबोज ने बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि दिन के समय बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं कराई जा रही है। उन्होंने सुबह और शाम के समय भी लगाए जा रहे कट को लेकर भी विद्युत विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वह कराना जानते हैं। उन्होंने टांडा मानसिंह व मनोहरपुर अंडर पास निर्माण कराए जाने की मांग की। तहसील प्रभारी कांबोज ने कहा कि तहसील में लंबित फाइलों का निस्तारण जल्द कराया जाए। बैठक के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। अध्यक्षता चरण सिंह व संचालन राजू कश्यप ने किया। बैठक में अशोक कुमार, सुरेंद्र, चरण सिंह, अभय, सुनील, मोनी, नरेश लाला, बिरम सिंह, प्रीतम सिंह, शराफत, आशीष, मोहम्मद यूसुफ, अशोक राठौर आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed