फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu staged a sit-in on the soft drink factory

भाकियू ने दिया शीतल पेय पदार्थ की फैक्टरी पर धरना

Mon, 28 Jun 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in on the soft drink factory
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बेहड़ी गुज्जर गांव के पास स्थित शीतल पेय पदार्थ की फैक्टरी के ट्रकों के सड़क पर खडे़ होने और उनके चालकों द्वारा गांव की महिलाओं से अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने मांगों लेकर ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। थानाध्यक्ष ने फैक्टरी प्रबंधकों से वार्ता कर समस्या हल कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

रविवार को भगवानपुर रोड पर ग्राम बेहड़ी गुज्जर गांव के पास स्थित शीतल पेय पदार्थ की फैक्ट्री के बाहर भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी ने कहा कंपनी में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ट्रक ड्राइवर अपना ट्रक खेतों की चकरोड पर खड़ा करते है तथा सड़क के दोनों लंबी लाइन लगा लेते हैं। इससे दुर्घटना होने का डर रहता है। ड्राइवर खुले में शौच करते है तथा खेतों में आने जाने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। साथ ही रोड पर भीड़ होने के कारण भगवानपुर से ड्यूटी करके आने वाले दो पहिया वाहन को बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन

फैक्टरी के सामने धरना प्रदर्शन की सूचना पर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर आंदोलनकारियों को समझा बुझा कर शांत किया। उन्होंने जल्द ही फैक्टरी प्रबंधकों से वार्ता कर समस्या हल कराने का भरोसा दिया। कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। इसमें सड़क पर ट्रकों का खड़े होना बंद कराने, कंपनी में पार्किंग की व्यवस्था, ड्राइवरों के लिए शौच की व्यवस्था करने, कंपनी कर्मियों से दो की बजाय तीन शिफ्टों में काम कराने की मांगें शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed