फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu Bhanu's demonstration at DM office

भाकियू भानू का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Bhanu's demonstration at DM office
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भाक्यू भानू के किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ग्राम ढिक्का कलां में खड़ी फसल की नीलामी रुकवाने की मांग को भाकियू (भानू) के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा वर्ष 1998 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों की कृषि भूमि को सरकारी दर्ज करने का जो आदेश दिया था, वह नियम विरुद्घ था।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं ने कहा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा आदेश पारित कर वर्ष 1998 के आदेश का अमल दरामद राजस्व अभिलेखों में करा दिया है। इससे किसानों के नाम राजस्व अभिलेखों में समाप्त हो गए। जबकि यह भूमि किसानों की संक्रमणीय भूमि धरी की थी। उन्होंने कहा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की कार्रवाई एक पक्षीय थी। संबंधित किसानों को उनके यहां से कोई नोटिस भी जारी नहीं किए। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम ढिक्का कलां में अवैध रूप से खनन का पट्टा किया। 40 से 50 फुट तक अवैध खनन होने के चलते पानी का बहाव गांव की ओर होगा। इससे आबादी के लिए भी खतरा पैदा होगा। उन्होंने यमुना नदी की भूमि की सीमाओं का सीमांकन कराने, किसानों को वर्ष 1359 फसली की नकल दिलाने और खड़ी फसलों की नीलामी की प्रक्रिया पर पूर्णतया रोक लगाने सहित अन्य मांग की । इसमें जिलाध्यक्ष विजयंत सिंह राणा, राजेंद्र सिंह राणा, प्रमोद प्रधान, जाहिद, शाहिद हसन, अली रजा, गौरव राणा, फरमान, सुुुुभाष सिंह, खेम सिंह, अशोक राणा, विनय प्रताप सिंह, राजेश शर्मा, जल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed