{"_id":"65d8f4eb55c877c4e70ad765","slug":"bhakiu-tikait-will-stand-a-tractor-on-the-highway-on-26-february-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-118863-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 26 फरवरी को हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेगी भाकियू टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 26 फरवरी को हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेगी भाकियू टिकैत
Sat, 24 Feb 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता 26 फरवरी को हाईवे पर दिल्ली की ओर मुंह करके अपने ट्रैक्टर खड़े करेंगे। पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इसके लिए भाकियू ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगा दी है।
भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को राष्ट्रीय आह्वान पर संगठन के कार्यकर्ता हाईवे पर अपने टैक्टरों का मुंह दिल्ली की ओर करके खड़े करेंगे। इसमें ब्लॉक सरसावा, नकुड़ एवं गंगोह के कार्यकर्ता सरसावा टोल पर हाईवे की एक साइड पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे। इसका नेतृत्व चौधरी मेवाराम, चौधरी देशपाल, सुरेश सैनी और बबलू झबीरण आदि करेंगे। ब्लॉक मुजफ्फराबाद, ब्लॉक साढ़ौली कदीम एवं ब्लॉक पुंवारका के कार्यकर्ता अपने ट्रैक्टर चमारी खेड़ा के पास खड़े करेंगे। इसका नेतृत्व रघुबीर सिंह, अजय कांबोज, नदीम अंसारी, जिले सिंह,अनूप सिंह एवं प्रवीण कुमार करेंगे। ब्लॉक नागल, बलियाखेडी व ब्लॉक देवबंद के कार्यकर्ता कोलकी टोल पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे। यहां ज़िलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, मूसा प्रधान, चौधरी पहल सिंह, ललित कुमार, महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर,अरूण राणा एवं अमित मुखिया का नेतृत्व रहेगा ब्लॉक रामपुर मनिहारान एवं नानौता के कार्यकर्ता अपनी सुविधा अनुसार स्थान का चुनाव कर सकेंगे।