फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiu blocked the roads, farmers thundered against the bill

भाकियू ने की सड़कें जाम, विधेयक के विरोध में गरजे किसान

Sat, 26 Sep 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bhakiu blocked the roads, farmers thundered against the bill
कार्यकर्ताओं ने शेरपुर में साढे़ तीन घंटे तक दून हाईवे को जाम रखा
विज्ञापन

छुटमलपुर। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शेरपुर में साढे़ तीन घंटे तक दून हाईवे को जाम रखा। चरण सिंह ने कहा भाजपा सरकार किसानों को बरबाद करने पर तुली है। कृषि विधेयक पूंजीपतियों की तिजौरी भरने वाला साबित होगा। युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, जिला उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, चौधरी रघुबीर सिंह, पदम सिंह, विवेक पुंडीर, चौ मनोज, केहर सिंह, राजेश, खड़क सिंह, आलिम प्रधान, सतेंद्र राणा, कामिल, सुरेंद्र कांबोज, राज कुमार, रिया जुल हसन रहे। कांग्रेसी नेता मो मुजतबा और प्रधान नासिर अली ने भी समर्थकों के साथ धरने पर पहुंच समर्थन दिया। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. चनप्पा भी निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम दीप्ति देव और सीओ विजयपाल सिंह को किसानों ने ज्ञापन देकर जाम खोला। इससे पूर्व पुलिस ने छुटमलपुर में फतेहपुर तिराहे और बिहारीगढ़ क्षेत्र में सुंदरपुर तथा बुग्गावाला चौक से रुट डायवर्जन कर दिया था।
पूंजीपतियों की पार्टी है भाजपा सरकार
नागल। कृषि विधेयक के विरोध में किसानों ने नागल टपरी मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली सड़क के बीच खड़ी कर तीन घंटे तक जाम लगाया। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार ने कहा की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की पार्टी है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने भी विचार रखे। अध्यक्षता सरदार मनमोहन सिंह और संचालन योगेंद्र उर्फ पप्पू ने किया। एडीएम सीबी सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा और एसडीएम देवबंद राकेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे। अरुण राणा, राजपाल सिंह, मास्टर रणवीर सिंह, लहरी सिंह, अंकुर चौधरी, मनीष आम की, आलोक चौधरी, भूपेंद्र त्यागी, देव त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन

चक्का जाम में फंसे डीएम और एसएसपी
गागलहेड़ी। भाकियू ने मुजफ्फरनगर रोड पर सुबह 11 से दुपहर एक बजे तक दो घंटे का चक्का जाम किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे डीएम व एसएसपी काफी देर तक जाम में फंसे रहे, पुलिस ने मशक्कत कर उन्हें निकाला। तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा सरकार किसान विरोधी है। एसडीएम अनिल कुमार सिंह व सीओ अजेय शर्मा किसानों के बीच पहुंचे और किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। अशोक सिंह, रोहताश सिंह, राकेश यादव, अशोक यादव, स्वराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक पर सवा घंटे तक किया सड़क मार्ग जाम
बड़गांव। भारतीय किसान संगठन के सदस्यों ने कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर दो घंटे तक धरना दिया। किसानों ने रामपुर-बड़गांव व नानौता-देवबंद मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा पूरण सिंह ने कहा 28 सितंबर को महापंचायत होगी। किसानों ने एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व सीओ रजनीश कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त किया। इसमें जिलाध्यक्ष अजब सिंह, जवाहर सिंह, तरसेम सिंह, सुनील त्यागी, चदंरूप चेयरमैन, सतपाल, बीर सिंह, शांतनु आदि रहे।
भाकियू अखंड ने दिया जाम को समर्थन
रामपुर मनिहारान। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष चौ जगपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक के पास हाईवे पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू अखंड के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरने को समर्थन देकर कृषि विधेयक का विरोध किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें सेवाराम, अमीर हैदर जैदी, शेरपाल राणा, पुनीत चौधरी आदि रहे।

कृषि विधेयक किसानों को मजबूर नहीं
सरसावा। किसानों ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे शाहजहांपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर चक्का जाम किया। तहसील अध्यक्ष देशपाल सिंह ने कहा कृषि विधेयक काला कानून है । मेवाराम चौधरी, सरसावा ब्लाक अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह भोला ने विचार रखे। एसडीएम हिमांशु नागपाल और सीओ अरविंद पुंडीर को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता भीम सिंह चौधरी तथा संचालन अशोक चौधरी ने किया। इसमें सरदार हरि सिंह, बबलू चौधरी, देवेंद्र चौधरी, असलम चौधरी, वाजिद चौधरी, विकास, सुरेश सैनी, मुकेश तोमर, गुरदेव सिंह, राशिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed