फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Beginning of winter, pneumonia started troubling newborns

सर्दी की शुरुआत, नवजातों को निमोनिया करने लगा परेशान, ये लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक से लें सलाह

Fri, 13 Nov 2020 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Beginning of winter, pneumonia started troubling newborns
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धीरे-धीरे सर्दी का मौसम बच्चों की सेहत बिगाड़ने लगा है। खासकर नवजात बच्चों में निमोनिया का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले नवजात में से करीब 30 फीसदी बच्चों में निमोनिया की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष/बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह जिला महिला अस्पताल में बच्चों की ओपीडी भी करते हैं। उन्होंने बताया कि निमोनिया एक प्रकार का संक्रमण है। हवा में मौजूद इसका बैक्टीरिया सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचता है।
विज्ञापन


कई बार फंफूद की वजह से भी फेफड़ा संक्रमित हो जाता है। निमोनिया अक्सर सर्दियों में होता है। बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण भी उनके लिए यह बीमारी घातक साबित होती है। ऐसे में माता-पिता को बच्चों की सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में निमोनिया के लक्षण
-कंपकंपी और पसीने के साथ बुखार।
-गंभीर खांसी के साथ गाढ़ा बलगम या खून आना।
-भूख का कम लगना।
-प्रत्येक सांस के साथ एक सीटी जैसी।
-होट और नाखूनों का नीला पड़ना।
 
बचाव को यह करें
-जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध पिलाएं।
-छह माह के बाद अतिरिक्त आहार के साथ मां का दूध भी जारी रखें।
-बच्चे को अच्छा पोषण दें।
-भीड़ वाली जगहों पर कम से कम ले जाएं।
-खांसी और जुकाम के रोगी से दूर रखें।
-प्रदूषण से दूर रखें आदि।
 
आईएमए ने की गोष्ठी
विश्व निमोनिया दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर द्वारा जूम एप पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश गोयल, डॉ. हिमांशु और डॉ. प्रमोद यादव ने निमोनिया को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने निमोनिया होने के कारण और उपचार पर विस्तार से अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed