फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Beginning of Bagad Yatra, devotees left with band, musical instrument

बागड़ यात्रा का शुभारंभ, बैंड, बाजे संग रवाना हुए श्रद्धालु

Sun, 31 Jul 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Beginning of Bagad Yatra, devotees left with band, musical instrument
गंगोह में बागड़ यात्रा पर जाते श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
बागड़ यात्रा का शुभारंभ, बैंड, बाजे संग रवाना हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

सहारनपुर, गंगोह/अंबेहटा/बड़गांव। कांवड के बाद अब बागड़ यात्रा का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालु बेंड, बाजे के साथ बागड़ यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।
रविवार को नगर के निकटवर्ती ग्राम रंढेडी स्थित मंदिर परिसर में बागड़ निशान (ध्वज) का विधिवत शुभारंभ किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत के साथ बागड़ यात्रा को रवाना किया। इससे पूर्व पूजा अर्चना की गई जिसमें गांव के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर निशान लेकर जाने वालों को भगवा वस्त्र धारण कर जाना पड़ता है। जिसे परिजन नगर सीमा तक विदा करते हैं। यात्रा पूरी कर लौटने तक परिजन नंगे पांव ही रहते हैं और लोगों की सेवा करते हैं। इस दौरान क्षेत्र में कढ़ी चावल के भंडारे चलते रहते हैं।
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र के सभी गांवों से बागड़ धाम यात्रा हरियाली तीज पर बैंड, बाजे के साथ शुरू हुई। रविवार को हरियाली तीज के मौके पर उमरी मजबता के ग्राम प्रधान भरतपाल सिंह व उनके चचेरे भाई सूरज दोनों बागड़ धाम यात्रा पर निकले। शिमलाना, दल्हेड़ी, बड़गांव, बड़ूली, झबीरन आदि सहित अन्य कई गांवों से श्रद्धालु रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed