फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BEd joint entrance exam will be held at 14 centers today

आज 14 केंद्रों पर होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BEd joint entrance exam will be held at 14 centers today
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड - 2021-23 आज जनपद के 14 केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें 6,600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तमाम तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गई थी।
विज्ञापन

नोडल समन्वयक/जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। बिना मास्क के किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन या नकल संबंधी कोई सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पहली बार अभ्यर्थियों के लिए एक-एक किट भेजी गई है, जिसमें एक फेस ग्लास, दो मास्क और एक सैनिटाइजर शामिल है। परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान और एसडी कन्या इंटर कॉलेज में 300-300, जबकि शेष 12 केंद्रों पर 500-500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- जेवी जैन कॉलेज प्रद्युमननगर।
- महाराज सिंह कॉलेज, चकराता रोड।
- मुन्नालाल गर्ल्स पीजी कॉलेज, चिलकाना रोड।
- एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड।
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड।
- एसएएम इंटर कॉलेज घंटाघर।
- जेवी जैन इंटर कॉलेज, पुराना कलसिया रोड।
- राजकीय इंटर कालेज, नेहरू मार्किट।
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान।
- बीएचएस इंटर कॉलेज, मिशन कंपाउंड।
- केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी।
- एसडी कन्या इंटर कॉलेज, नवीन नगर।
- गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गांधी पार्क।
- गुरु नानक ब्वायज इंटर कॉलेज, अंबाला रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed